Bhajan Name- Chithi Aagayi Mere Shyam Ki Bhajan Lyrics ( मेरे राम तेरा नाम मेरे राम भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Vinay Katoch
Bhajan Singer-Vineet Katoch
Music Label-
पिता का वचन ना टूटे
वो भटके बरसो वन वन में
स्वीकारे बेर शबरी के
वो झूठा खा गए मन से
विभीषण आए लंका से
तो शत्रु कहना ठुकराया
किया था अंत रावण का
के धर्म का परचम लहराया
ऐसे हैं ऐसे मेरे राम
तन शीतल करे मन पावन करे
कर जब भी तेरा ध्यान
मेरे राम तेरा नाम मेरे राम
मैं आंगन लेप लूं घर का
इसे निर्मल बनाना है।
रंगोली खुद बनाऊं मैं
मुझे हर रंग लगाना है।
ले आऊं दीप माटी के
मुझे घर जगमगाना है।
सजा लूं द्वार मैं अपना
मेरे भगवन ने आना है।
भूल ना जाना मेरे घर भी आना
मैंने भोग लगाना मेरे राम।
मीठा बनाया मैंने मंदिर सजाया
बस ही जाओ मेरे राम मेरे राम
तन शीतल करे मन पावन करे
कर जब भी तेरा ध्यान
मेरे राम तेरा नाम मेरे राम