Bhajan Name- Mere Saath Khatu Shyam bhajan Lyrics
मेरे साथ खाटू श्याम भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Mohit Bajpai
Bhajan Singer- Krishna Beura & Naman Shrivastav
Music Label- T-Series & Prarthana
विपदाओं के बादल बाबा,
कब के पीछे छूट गए,
बंद पड़े किस्मत के ताले,
तेरी कृपा से टूट गए,
विपदाओं के बादल बाबा,
कब के पीछे छूट गए,
बंद पड़े किस्मत के ताले,
तेरी कृपा से टूट गए II
तेरे दर्शन की मिल गई सौगात खाटू श्याम,
तूने झोलियां भरी हैं मेरे नाथ खाटू श्याम,
आसमानों जैसे तेरे, हाथ रहते मुझको घेरे,
संकटों से क्यों डरूं मेरे साथ खाटू श्याम,
संकटों से क्यों डरूं मेरे साथ खाटू श्याम II
दुविधाओं का हर दो राहा,
मुझे पार कराया था तूने,
मेरा साथ सभी ने छोड़ दिया,
तब हाथ बढ़ाया था तूने,
दुविधाओं का हर दो राहा,
मुझे पार कराया था तूने,
मेरा साथ सभी ने छोड़ दिया,
तब हाथ बढ़ाया था तूने,
धन दौलत सब माया है प्रभु ये तो जानी है,
सच्ची तेरे चरणों की रज जो मुझको पानी है,
बदले हर दफा के हालात खाटू श्याम,
जगमग दिन सी की है तूने मेरी रात खाटू श्याम,
करुणा की धारा है तू, हारे का सहारा है तू,
संकटों से क्यों डरूं, मेरे साथ खाटू श्याम,
संकटों से क्यों डरूं, मेरे साथ खाटू श्याम II
इस दुनिया में तेरे जैसी दूजी नहीं कहानी है,
हंस कर जीवन दान जो कर दे प्रभु तू ऐसा दानी है,
हे बर्बरीक हे इष्ट देव याचना मेरी स्वीकार करो,
हर बार किया है पार प्रभु इस बार भी मुझको पार करो
तेरे चरणों में है रखा मेरा माथ खाटू श्याम,
चाहे जीत देना चाहे देना मात खाटू श्याम,
याचना है परमेश्वर से हाथ ना हटाना सर से,
संकटों से क्यों डरूं, मेरे साथ खाटू श्याम,
संकटों से क्यों डरूं, मेरे साथ खाटू श्याम,
संकटों से क्यों डरूं, मेरे साथ खाटू श्याम II