Bhajan Name- Mere To Adhar Bhajan Lyrics ( मेरे तो आधार श्री राधा के चरणारविंद भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Saurav Singh , Dhruv Sharma
Bhajan Singer-SDhruv Sharma & Swarna Shri
Music Label-
नित्या किशोरी राधे
श्यामा गौरी राधे
भानु दुलारी राधे
किराटी कुमारी राधे
मेरे तो आधार श्री राधा के चरणारविंद।
जब से नाम लिया श्यामा का, और कोई न भाये,
वृंदावन की गलियों में मन “राधे-राधे” गाये।
उनकी दया से मिलते गोविंद,
मेरे तो आधार श्री राधा के चरणारविंद।
द्वार पे तेरे खड़ा हूँ श्यामा, तेरा नाम पुकारूं,
नैनों से मेरे नीर बहे, मैं जब-जब तुम्हें निहारूं।
कैसे रहेंगे हम तेरे बिन,
मेरे तो आधार श्री राधा के चरणारविंद।
तुम बिन कौन यहाँ हम, किससे आस लगायें,
अपनी नज़रों में गिरे हैं प्यारी, तुम बिन कौन उठाये।
तुम बिन ये जीवन कितना कठिन,
मेरे तो आधार श्री राधा के चरणारविंद।
अति सुकुमारी राधे,
प्राण प्यारी राधे,
अति अलबेली राधे,
छैल छबीली राधे।