Bhajan Name- Meri Aankh Se Aansu Bhajan Lyrics ( मेरी आँख से आंसू यूँ ही ना आये हैं भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Sachin Tulsyan
Bhajan Singer-Amit Kalra Meetu
Music Label-
मेरी आँख से आंसू यूँ ही ना आये हैं,
कुछ दर्द हैं ऐसे जो सह ना पाए हैं,
सांवरे तुझको तो सब है पता,
सांवरे क्या मैं करू ये बता,
मन की पीड़ा बाबा बोल ना पाया,
अंदर ही अंदर मैं घुटता चला आया,
अपनों से ही अपने हर घाव छुपाये हैं,
कुछ दर्द हैं ऐसे जो सह ना पाए हैं,
तकलीफ मेरी मुझको जीने नहीं देती,
परिवार की चिंता मरने नहीं देती,
हर ओर से हारे फिर भी मुस्काये हैं,
कुछ दर्द हैं ऐसे जो सह ना पाए हैं,
कर्म बुरे हैं माना थोड़ा रहम करना,
मेरी सजा ये बाबा थोड़ी कम करना,
तुझसे भक्त बाबा अब आस लगाए है,
कुछ दर्द हैं ऐसे जो सेह ना पाए हैं,
मेरी आँख से आंसू यूँ ही ना आये हैं,
सांवरे तुझको तो सब है पता,
सांवरे क्या मैं करू ये बता,