मेरी मैया जी आना रे भजन लिरिक्स

Bhajan Name-  Meri Maiya Ji Aana Re Bhajan Lyrics (मेरी मैया जी आना रे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – 
Bhajan Singer -Kanishka Negi
Music Lable-

मेरी मैया जी आना रे
हे अम्बे शेरावाली,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

तर्ज – बता मेरे यार सुदामा रे।

जल्दी आओ दुर्गा मैया,
दे दो भक्तो को प्यार की छैया,
जल्दी आओ दुर्गा मैया,
दे दो भक्तो को प्यार की छैया,
तेरा भजन मैं गाउँ रे,
हे मैया शेरावाली,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

वैष्णो मैया पिंडी रूप,
दर्शन मिलता जहाँ अनूप,
वैष्णो मैया पिंडी रूप,
दर्शन मिलता जहाँ अनूप,
तेरी ज्योत जगाऊँ रे,
हे माता मेहरवाली,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

माँ की लाल चुनरिया प्यारी,
भवानी करती सिंह सवारी,
माँ की लाल चुनरिया प्यारी,
भवानी करती सिंह सवारी,
नारियल मैं चढ़ाऊँ रे,
ओ मैया जोतावाली,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

ऊँचे पर्वत माँ का धाम,
जहाँ बनते सब बिगड़े काम,
ऊँचे पर्वत माँ का धाम,
जहाँ बनते सब बिगड़े काम,
तेरे दरबार में आऊं रे,
ओ मैया वैष्णो रानी,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

भक्त ध्यानु का शीश जोड़ा,
तुमने दुष्टो का मान तोडा,
भक्त ध्यानु का शीश जोड़ा,
तुमने दुष्टो का मान तोडा,
तेरी महिमा निराली रे,
माँ जग की तुम कल्याणी,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

विनती सुन लो माता मेरी,
इस भव से अब काटो फेरी,
विनती सुन लो माता मेरी,
इस भव से अब काटो फेरी,
तेरे जयकारे लगाऊं मैं,
माँ तुम ही तारणहारी,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

मेरी मैया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली,
मेरी मईया जी आना रे,
हे अम्बे शेरावाली।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

जब ठाकुर जी खुद से किडनेप होके भक्त के साथ आ गए बाबा पूरणमल की कथा: अन्याय, भक्ति और मोक्ष की अमर गाथा क्या आप अपने पिछले जन्म को जानना चाहते हैं? गौरैया और समुद्र की कथा: संघर्ष, धैर्य और भक्ति की अद्भुत गाथा 24,000 फीट की ऊंचाई पर इस हवाई जहाज की छत टूट गई