Bhajan Name- Meri Viniti Tumse Bhajan Lyric
मेरी विनती तुमसे यही मेरे दातार भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Gyan Pankaj Ji
Bhajan Singer- Gungun Dubey
Music Label- Gungun Dubey
मेरी विनती तुमसे,
यही मेरे दातार,
तुम उसको पहले देना,
तुम उसको पहले देना,
जिसको ज्यादा दरकार,
मेरी विनती तुमसे,
यही मेरे दातार II
तुमने बहुत दिया है मुझको,
फिर भी मांगने आया हूं,
आज मिलेगा फिर से मुझको,
यही भरोसा लाया हूं,
पर कोई किसी कोने में,
पर कोई किसी कोने में,
तुम्हे देख रहा लाचार,
मेरी विनती तुमसे,
यही मेरे दातार II
नाम तुम्हारा सुनकर बाबा,
पहली बार ही आया हो,
अपनी इच्छा अपनी कहानी,
शायद न कह पाया हो,
प्रभु अपनी दया दिखाकर,
प्रभु अपनी दया दिखाकर
उस पर करना उपकार,
मेरी विनती तुमसे,
यही मेरे दातार II
मेरा भरोसा अटल है तुम पर,
उसको भी हो जाएगा,
तेरी कृपा के मोती को,
जब झोली में पाएगा,
पंकज की तरह करे वो,
पंकज की तरह करे वो,
हर पल दिल से आभार,
मेरी विनती तुमसे,
यही मेरे दातार II