Bhajan Name- Mujhe Tum Yaad Aaye Bhajan Lyric
मुझे तुम याद आए भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Gajay Singh
Bhajan Singer- Raj Pareek
Music Label- Raj Pareek
जब जब नसीब रूठा,
बादल गमों के छाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए,
ऐसे में दुख का साथी,
जब एक भी ना पाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए II
सारे जहां का मालिक परवरदिगार तू है,
इस मतलबी जहां में,
यारों का यार तू है, ओ श्याम..
मेरी बेबसी के ऊपर,
जब लोग मुस्कुराए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए II
सुख की नहीं थी चिंता,
दुख में ही जी रहा था,
आंसू मिले जो मुझको,
हंस हंस के पी रहा था, ओ श्याम..
जब सुख के यार सारे,
दुख में हुए पराए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए II
तेरी रहमतों पे मुझको,
पड़ा नाज श्याम बाबा,
तूने मुश्किलों में रखी,
मेरी लाज श्याम बाबा, ओ श्याम..
गजय सिंह के भजन जब,
इस दास ने सुनाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए II
जब जब नसीब रूठा,
बादल गमों के छाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए,
ऐसे में दुख का साथी,
जब एक भी ना पाए,
मुझे तुम याद आए,
मुझे तुम याद आए II