Bhajan Name- Mujhse Ye Rista Nibhana Prabhu bhajan Lyrics ( मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Bhavika Pagli
Music Lable-
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु
अपना पिता तुमको माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
बेटी हूँ तेरी तू पिता श्याम मेरा,
मुझको सम्भालो ये फर्ज श्याम तेरा,
दुनिया की नज़रों से बचाना प्रभु,
अपना पिता तुमकों माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
जनम देने वाला पिता खो चुकी हूँ,
उन्हें याद कर कर मैं बहुत रो चुकी हूँ,
बेटी को धीरज बंधाना प्रभु,
अपना पिता तुमकों माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
जिस दिन ये लाडो तेरी होगी पराई,
बिठाएंगे डोली में जब मेरे भाई,
खुशियों की घड़ियों में आना प्रभु,
अपना पिता तुमकों माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
कभी तेरी लाडो से दूर ना तू होना,
टूट ना जाए मेरे दिल का खिलौना,
इसे अपने हाथों से सजाना प्रभु,
अपना पिता तुमकों माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
‘बिन्नू’ ये बेटी तेरी जब भी पुकारे,
देर ना लगाना जल्दी आना श्याम प्यारे,
आकर गले से लगाना प्रभु,
अपना पिता तुमकों माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु,
अपना पिता तुमको माना प्रभु,
मुझसे ये रिश्ता निभाना प्रभु।।