Bhajan Name- Preet Radhika Sang Bhajan Lyric
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Deshraj Singh
Bhajan Singer- Shefali Jain
Music Label- Shefali Jain
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग,
वैसी प्रीत तू मुझसे बना लेना,
इस बार तो जग में भेज दिया,
इस बार तो जग में भेज दिया,
पर अब चरणों में जगह देना,
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग,
वैसी प्रीत तू मुझसे बना लेना II
तेरे शब्द निशब्द है कर गए,
मेरे अँखियों में जल को भर गए,
तेरा पार ही पाना ही मुश्किल था,
तुझे जानने वाले तर गए,
हुई देर मुझे मैं जग न सकी,
हुई देर मुझे मैं जग न सकी,
मुझे नींद से आके जगा लेना,
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग,
वैसी प्रीत तू मुझसे बना लेना II
इन वृंदावन की गलियों में,
तेरे नाम की मोती बिखर गई,
नहीं याद किसी को घर रहे,
तेरे दर्शन करके निखर गए,
नहीं जान सकी अपने को मैं,
नहीं जान सकी अपने को मैं,
मुझे जान के अपना बना लेना,
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग,
वैसी प्रीत तू मुझसे बना लेना II
मीरा ने प्रेम किया जितना,
मुझे प्रेम न उतना आता है,
सब तेरे भरोसे छोड़ा है,
तू ही काम जगत के आता है,
लगे ठोकर गिरने लगू तो मैं,
लगे ठोकर गिरने लगू तो मैं,
मेरे श्याम तू मुझको उठा लेना,
जैसी प्रीत तेरी राधिका संग,
वैसी प्रीत तू मुझसे बना लेना II