Bhajan Name- Prem Ki Jyoti Jaga kar To Dekh bhajan Lyrics ( प्रेम की ज्योति जगा कर तो देख भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Ankur Goyal
Music Label-
प्रेम की ज्योति जगा कर तो देख,
भावों के मोती चढ़ा कर तो देख,
आ जाएगा मेरा सांवरा।।
हर नियम रिवाज़ों की बेड़ी तोड़कर,
प्रेमियों के खातिर आया है दौड़कर,
रीझा नहीं माया से ना फूलों के हार से,
सांवरा तो रीझा है बस आंसू की धार से,
चरणों में तू अश्क बहा कर तो देख,
आ जाएगा मेरा सांवरा।।
मीरा और नरसी की थी एक तह दास्ताँ,
दोनों ने चुना था भजनों का रास्ता,
सच्ची चुभर होगी अगर तेर आह में,
मिल जायेगा सांवरिया तुझको भी राह में,
तू भी इसको भजन सुनाकर तो देख,
आ जाएगा मेरा सांवरा।।
हो अगर यकीन ना इतिहास देखले,
कर के सांवरे पे विश्वास देखले,
आता रहा आएगा वो देखो पुकार के,
जब भी कोई प्रेमी इसे बुलाये हार के,
‘सोनू’ तू भी इसको बुला कर तो देख
आ जाएगा मेरा सांवरा।।
प्रेम की ज्योति जगा कर तो देख,
भावों के मोती चढ़ा कर तो देख,
आ जाएगा मेरा सांवरा।।