Bhajan Name- Pyara Darbar Tumhara Hai Bhajan Lyrics ( मैया सबसे प्यारा दरबार तुम्हारा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-S P Verma
Bhajan Singer-Larissa Almeida
Music Label-
मैया सबसे प्यारा,दरबार तुम्हारा है।
दीनों दुखियों के लिए,जीने का सहारा है।
मैया शेरों वाली से जग उजियारा है,
बच्चों को मां तुमने, संकट से उबारा है।
बड़ी दूर से आए हैं, तुम दरस दिखा जाओ।
भक्तों को तुम अपने, अब और न तरसाओ।
हम हाथ उठा कर के, क्या मांगें भला तुझसे,
बिन मांगे ही तुमने, किस्मत को संवारा है।
हम बच्चे हैं तेरे, तू जग की माता है।
द्वार तेरे जो आता है, खाली नहीं जाता है।
अपने चरणों में मां, थोड़ी सी जगह दे दो,
सब कहते हैं तुमने, पतितों को तारा है।