राम दरबार है जग सारा भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Ram Darbar Hai Jag Sara Bhajan Lyrics ( राम दरबार है जग सारा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – 
Bhajan Singer – Ravindra Jain
Music Lable- 

राम दरबार है जग सारा
राम ही तीनो लोक के राजा,
सबके प्रतिपाला सबके आधारा,
राम दरबार हैं जग सारा।।

राम का भेद ना पाया वेद,
निगमहूँ नेति नेति उच्चारा,
राम दरबार हैं जग सारा।।

छंद – जय राम रमा रमनं समनं,
भव ताप भयाकुल पाहि जनम,
अवधेस सुरेस रमेस बिभो,
सरनागत मागत पाहि प्रभो,
गुणशील कृपा परमाया करम,
प्रणमामि निरंतर श्री रमणं।।

रमापति राम उमापति शम्भू,
एक दूजे का नाम उर धारा,
राम दरबार हैं जग सारा।।

तीन लोक में राम का,
सज़ा हुआ दरबार,
जो जहाँ सुमिरे वहीं दरस,
दें उसे राम उदार।
जय जय राम सियाराम,
जय जय राम सियाराम।।

राम में सर्व राम सब माही,
रूप विराट राम सम नाहीं,
जितने भी ब्रह्मांड रचे हैं,
सब विराट प्रभु माहि बसें हैं।।

रूप विराट धरे तो,
चौदह भुवन माहि नहीं आते हैं,
सिमटे तो हनुमान ह्रदय में,
सीता सहित समाते हैं।।

पतित उधारन दीन बंधु,
पतितो को पार लगातें हैं,
बेर बेर शबरी के हाथों,
बेर प्रेम से खाते हैं।।

जोग जतन कर जोगी जिनको,
जनम जनम नहीं पाते हैं,
भक्ति के बस में होकर के वे,
बालक भी बन जाते हैं।।

योगी के चिंतन में राम,
मानव के मंथन में राम,
तन में राम मन में राम,
सृष्टि के कण कण में राम।।

आती जाती श्वास में राम,
अनुभव में आभास में राम,
नहीं तर्क के पास में राम,
बसते है विश्वास में राम।।

राम तो हैं आनंद के सागर,
भर लो जिसकी जितनी गागर,
कीजो क्षमा दोष त्रुटि स्वामी,
राम नमामि नमामि नमामि।।

अनंता अनंत अभेदा अभेद,
आगम्य गम्य पार को पारा,
राम दरबार है जग सारा,
राम दरबार हैं जग सारा।।

इसे भी पढे और सुने- 

संजय मित्तल जी के सभी भावपूर्ण भजन के लीरिक्स 
श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स श्याम नज़रें देख लो अब खोल के भजन लीरिक्स श्याम बाबा के समस्त भजन लीरिक्स 
दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स आनो पड़सी सेठ सांवरा भगता की अरदास है भजन लीरिक्स श्री कृष्ण भजन लीरिक्स 
नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स दुनिया चलती पेरो पर मै श्याम भरोसे चलता हु भजन लीरिक्स श्री राधा रानी भजन लीरिक्स
महरबानी आपकी भजन लीरिक्स श्याम भरोसे हो जा प्यारे भजन लीरिक्स ( खाटू श्याम भजन ) माता रानी / राणी सती दादी भजन लीरिक्स 
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे भजन लीरिक्स राम भजन लीरिक्स
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0 कर लिया जिसने भरोसा भजन लीरिक्स ( खाटू श्याम भजन ) शिव भजन लीरिक्स
प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है भजन लीरिक्स हनुमान भजन लीरिक्स
हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स तू पहली आस मेरी पहला विश्वास है तू भजन लीरिक्स विनोद अग्रवाल भजन लीरिक्स
जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स बाहें पकड़ ले बाबा भजन लीरिक्स कन्हैया मित्तल भजन लीरिक्स
ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स बाबा का लेके नाम करोगे कोई काम भजन लीरिक्स राज परीक भजन लीरिक्स
लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स धीरज बांध के अर्ज लगा ले भजन लीरिक्स शुभम रूपम भजन लीरिक्स
कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स तेरे द्वार खड़ा मैं हार गया हूँ मेरे श्याम भजन लीरिक्स शीतल पाण्डेय भजन लीरिक्स
जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स उमा लहरी भजन लीरिक्स
दो पल भजन लीरिक्स मेरा श्याम है भजन लीरिक्स कलयुग की सच्ची और अद्भुत कहानिया 

 

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

जब ठाकुर जी खुद से किडनेप होके भक्त के साथ आ गए बाबा पूरणमल की कथा: अन्याय, भक्ति और मोक्ष की अमर गाथा क्या आप अपने पिछले जन्म को जानना चाहते हैं? गौरैया और समुद्र की कथा: संघर्ष, धैर्य और भक्ति की अद्भुत गाथा 24,000 फीट की ऊंचाई पर इस हवाई जहाज की छत टूट गई