राम नाम के हीरे मोती भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Ram Naam Ke Hire Moti Bhajan Lyrics ( राम नाम के हीरे मोती भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –  
Bhajan Singer –
Music Lable- 

राम नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

दौलत के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा,
धन दौलत और रूप खजाना,
यही धरा रह जाएगा,
सुन्दर काया माटी होगी,
चर्चा होगी गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

प्यारे मित्र सगे सम्बंधी,
इक दिन तुझे भुलायेंगे,
कल तक अपना जो कहते,
अग्नि पर तुझे सुलायेंगे,
जगत सराय दो दिन की है,
आखिर होगी चला चली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

क्यूँ करता है तेरी मेरी,
छोड़ दे इस अभिमान को,
झूठे धंधे छोड़ दे बन्दे,
जप ले हरि के नाम को,
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

जिस जिस ने यह हीरे लुटे,
वो तो माला माल हुए,
दुनिया के जो बने पुजारी,
आखिर वो कंगाल हुए,
धन दौलत और माया वालो,
मैं समझाऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version