Bhajan Name- Sabhi Devo Per Hai Bhari Mahakal Bhasmdhari bhajan Lyrics ( सभी देवों पर है भारी महाकाल भस्म धारी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Jaishiv creation (kamal vishwakarma)
Bhajan Singer – Sunny Albela
Music Label- Sunny Albela
दोहा- तीन लोक के राजा मेरे,
सब देवों पर भारी है,
हंसकर पिए विष का प्याला,
ये महाकाल भस्मधारी है ll
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्म धारी,
हे जटा में गंगा प्यारी,
है जटा में गंगा प्यारी,
पूजे ये दुनिया सारी,
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्म धारी ll
रोज सवेरे बाबा तेरी,
भस्म आरती होती,
दर्शन पाने को तेरे,
सारी रात ना अंखियां सोती,
जब बाजे ये ढोल नगाड़ा,
जब बाजे ये ढोल नगाड़ा,
नाचे दुनिया सारी,
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्म धारी ll
मेरा भी दिल करता है,
दर्शन को तेरे आऊं,
दर्शन पाकर बाबा तेरी,
भक्ति में रम जाऊं,
औघड़रूप बनाए,
है औघड़ रूप बनाए,
मैं जाऊं वारी वारी,
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्म धारी ll
महाकाल महाराजा की है,
महिमा सबसे न्यारी,
माथे पर चंदा साजे,
और जटा में गंगा प्यारी,
जो भी आता द्वार पे इनके,
जो भी आता द्वार पे इनके,
जाता कभी ना खाली,
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्मधारी ll
दोहा- भस्मधारी देव मेरे,
कुंडल उनके कानों में,
और मैं मौत से क्यों डरू,
जब बैठे मेरे महाकाल,
स्वयं शमशानों में ll
सभी देवों पर है भारी,
महाकाल भस्म धारी ll