Bhajan Name- Sankat Harna Bhajan Lyric
संकट हरना भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Ankita Dash
Bhajan Singer- Ankita Dash
Music Label- Ankita Dash
क्या करूं मैं जतन बाबा,
कैसे तुमको मनाऊं,
मैं ना जानूं पूजा-अर्चन,
क्या तुमको चढ़ाऊं,
क्या करूं मैं जतन बाबा,
कैसे तुमको मनाऊं,
मैं ना जानूं पूजा-अर्चन,,
क्या तुमको चढ़ाऊं,
तुम ही दाता, तुम विधाता,
तुम हो स्वामी सर्वज्ञाता,
तुम दया करना,
शिव कैलाशों के वासी,
धौलीधारो के राजा,
शंकर संकट हरना II
पर्वत पे डेरा,
श्मशान बसेरा,
रची तुमने नियति सबकी,
खेल सारा तुम्हारा,
तुमको देखा तुमसे सीखा,
मेरी गलती तुमने देखा,
तुम क्षमा करना,
शिव कैलाशों के वासी,
धौलीधारो के राजा,
शंकर संकट हरना II
धरती बनाया इंसान बनाया,
मोह-माया क्यों बनाया,
जब वैराग्य बनाया,
सत्य तुम हो तुम सहारा,
शून्य तुम हो और तुम हो पूरा,
तुम कृपा करना,
शिव कैलाशों के वासी,
धौलीधारो के राजा,
शंकर संकट हरना II