Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Nikunj Kamra
Music Label-
मुरलिया हरि की मधुबन में धूम मचाये,
जैसे तैसे उल्टे सीधे गृह कारज निपटाये,
कर उल्टे श्रंगार गुजरिया बंसीवट की धाये,
मुरलिया हरि की मधुबन में धूम मचाये,
खीर में नॉन दाल में शक्कर मक्खन में मिरचाई,
गऊ को साग ससुर को भूसो ऐसी मति वोराई,
मुरलिया हरि की मधुबन में धूम मचाये,
जो शंकर जी कामदेव को क्षण में दियो जलाये,
वही रास दर्शन हित दौड़े गोपी बनके आये,
मुरलिया हरि की मधुबन में धूम मचाये,
हसी बोले घनश्याम ये कौन कहां से आये,
कहे शंभू जी आई त्रिलोचना गिरी कैलाश बिहाई,
मुरलिया हरि की मधुबन में धूम मचाये,
इसे भी पढे और सुने-