Bhajan Name – Shyam Naiya Bhi Hai Bhajan Lyrics ( श्याम नैया भी है श्याम माझी भी है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Sonu ( Adtiya Modi )
Bhajan Singer- Rajni Rajasthani
Music Label- Rajni Rajasthani
श्याम नैया भी है, श्याम माझी भी है,
वो दयालु भी है,और मजाजी भी है,
श्याम पालक भी है,श्याम तारण भी है,
श्याम कारण भी है,और निवारण भी है,
श्याम पग पग पे है श्याम कर्ण कर्ण में है,
श्याम है प्रेम में और समर्पण में है,
श्याम हारे हुए की कहानी में है,
श्याम हर आख़ से,बहते पानी में है,
श्याम है गीत भी श्याम है राग भी,
श्याम शीतल भी है श्याम है आग भी,
श्याम है मौन भी श्याम है शोर भी,
श्याम दात्रार है श्याम चितचोर भी,
श्याम महफ़िल में है श्याम तन्हाई में,
श्याम अर्जी में है श्याम सुनवाई में,
श्याम ममता भी है श्याम फटकार भी,
श्याम ही दर्द है श्याम उपचार भी,
श्याम कार्तिक के रोशन उजालो में है,
श्याम फागन की उड़ती गुलालो में है,
श्याम भक्तो के उलझे सवालो में है,
श्याम प्रेमी के पैरों के छालो में है,
श्याम दरबार के हर सवाली में है,
श्याम भजनों में है श्याम ताली में है,
श्याम रजनी के हर मुस्कुरात में है,
श्याम सोनू की है लिखावट में है,