Bhajan Name- Shyam Teri Kripa Ka Sahara Mila Bhajan Lyrics ( श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Rajni Srivastava
Music Lable- Yuki
श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला
मेरे परिवार को है गुज़ारा मिला,
काले बादल दुखों के है घिरते नहीं,
मेरी नैया को उसका किनारा मिला,
श्याम तेरी कृपां का सहारा मिला।।
तेरे रहते कोई बाल बांका करे,
तेरे प्रेमी को डर ये रहता नहीं,
मुश्किलें आने से पहले टल जाती है,
एक कतरा भी आंसू का बहता नहीं,
इस ज़माने को मैं कहती हूँ गर्व से,
रहनुमा मुझको प्राणो से प्यारा मिला,
श्याम तेरी कृपां का सहारा मिला।।
तुम मिले तो कमी क्या मुझे सांवरे,
एक मुर्दे को है ज़िन्दगी मिल गई,
ये तो किस्मत मेरी तू मेरा हो गया,
श्याम तेरी मुझे बंदगी मिल गई,
तेरे दीदार से दिल तो गुलज़ार है,
हर घडी सर पे साया तुम्हारा मिला,
श्याम तेरी कृपां का सहारा मिला।।
प्रेम का तार टूटे नहीं सांवरे,
हाथ हाथों से छूटे नहीं सांवरे,
करना इतनी दया दासी पर सांवरे,
प्रीत गागर ये फूटे नहीं सांवरे,
तेरा रहमो करम तेरे ‘चोखानी’ को,
हर कदम पे ख़ुशी का नज़ारा मिला,
श्याम तेरी कृपां का सहारा मिला।।
श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला,
मेरे परिवार को है गुज़ारा मिला,
काले बादल दुखों के है घिरते नहीं,
मेरी नैया को उसका किनारा मिला,
श्याम तेरी कृपां का सहारा मिला।।