Bhajan Name- Shyam Tumhe Hum Wo Kahte Hai Bhajan Lyric
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं किसी से ना जो कहते हैं भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- NIRMAL
Bhajan Singer- SANJAY MITTAL
Music Label- SANJAY MITTAL
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं,
दर पे बाहर आते आंसू,
ऐसे नहीं बहते हैं,
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं ॥
तुझपे है विश्वास तभी तो,
तुझको दर्द दिखाते हैं,
और नहीं तो दुनिया वाले,
दर्द पे नमक लगाते हैं।
आस पे तेरी ओ सांवरिया,
आस पे तेरी ओ सांवरिया,
हंस-हंस के गम सहते हैं,
हंस-हंस के गम सहते हैं,
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं ॥
हम तो नादा तुम हो भगवन,
जैसे हैं स्वीकार करो,
रुख नजरों का न भी टीकाना,
पर हम पर इकबार करो,
खेवनहारा बन जाए तू,
सोच यही खेते है,
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं ॥
और नहीं लो श्याम परीक्षा,
प्यास दर्श की बुझ जाए,
तू मंजिल हो वो रास्ता बस
‘निर्मल’ को अब मिल जाए,
गाव दुखों का घर उम्मीदे,
उसमें ही हम रहते हैं,
उसमें ही हम रहते हैं,
श्याम तुम्हें हम वो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं ॥
दर पे बाहर आते आंसू,
ऐसे नहीं बहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं,
किसी से ना जो कहते हैं ॥