Bhajan Name- Teri Paiyan Pade Teri Maiya Bhajan Lyric
Soja Soja Re Kunwar Kanhaiya Bhajan Lyric
तेरी पैयां पड़े तेरी मैया भजन लिरिक्स
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Traditional
Bhajan Singer- Nikunj Kamra
Music Label- Nikunj Kamra
तेरी पैयां पड़े तेरी मैया,
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया,
तेरी पैयां पड़े तेरी मैया,
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया II
सोया है मधुबन ,
सोई कदम्ब देखो,
सोई है यमुना की धारा,
सोए ग्वाले सोई ग्वालिनें,
सोया है गोकुल सारा,
सोई सोई रे गोपाल तेरी गैया,
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया II
सोया है चंदा,
सोए हैं तारे,
सोई है कुंजों की गलियां,
सोए हैं भंवरे,
सोई श्री राधा,
सोई है तेरी मुरलिया,
लेवे मैया यशोदा बलैया,
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया II
तेरी पैयां पड़े तेरी मैया,
सो जा सो जा रे कुंवर कन्हैया II
सो गए प्यारे सांवरे,
सो गए नंद किशोर,
अब शोर ना कोई कीजियो,
सो गए माखनचोर II