Bhajan Name- Tera Dar O Mere Baba Mera Ghar hai Bhajan Lyric
तेरा दर ओ मेरे बाबा मेरा घर है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Nitesh Sharma “Golu”
Bhajan Singer- Abhishek Nama
Music Label- Abhishek Nama
तेरा दर ओ मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है II
तेरी कृपा से ही चले,
ये जिंदगी मेरी त,
तुमसे शुरू तुम्ही पे खत्म
है हर खुशी मेरी तो,
इतनी ही अर्ज मेरी,
इतना ही कहना,
तू कहीं छोड़ ना जाए,
यही डर है,
तेरा दर ओ मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है II
सुन ले मेरी अर्जी,
मुझे इतना ही कहना,
सांस बिन तो रह भी लूं,
पर तुम बिन ना रहना,
सोचता हूं मैं कभी,
के बिन तेरे मैं क्या हूं,
तेरी ही दया को पा के,
मैं प्रभु खड़ा हूं,
सांस तू, तू धड़कने,
जान तू मेरी,
सांस तू, तू धड़कने,
जान तू मेरी,
गोलू तो तुझ पे ही बाबा,
निर्भर है,
तेरा दर ओ मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है II