Bhajan Name- Tere Hote Hue Sarkar Nahi Ho Sakti Meri Haar Bhajan Lyric
तेरे होते हुए सरकार नहीं हो सकती मेरी हार भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Pandit Dinesh Dave
Bhajan Singer- Pandit Sudhir Vyas
Music Label- Pandit Sudhir Vyas
हे दुख भंजन कृपा निकंदन,
आत्म स्वरूपा सचदेवा…
तेरे होते हुए सरकार,
नहीं हो सकती मेरी हार,
तेरे होते हुए सरकार,
नहीं हो सकती मेरी हार,
तुम ही तो हो भगवन,
मेरे जीवन के आधार ॥
सब धाम तुम्हारे चरणों में,
विश्राम तुम्हारे चरणों में,
राम मिलन का सुख मिलता,
मेरे राम तुम्हारे चरणों में,
मैं ध्याऊं बारंबार,
है शक्ति इनकी अपार,
तुम ही तो हो भगवन,
मेरे जीवन के आधार ॥
संकट की घड़ियां पग-पग थीं,
जीवन की नैया डगमग थी,
तुमने जो एक नजर डाली,
मेरी काली रातें जगमग कीं,
मेरे मालिक खेवणहार,
मेरा संबल और दीवार,
तुम ही तो हो भगवन,
मेरे जीवन के आधार ॥
मैं जब टूटा तुमने जोड़ा,
मेरी भूलों को तुमने ओढ़ा,
जिस पल से हाथ ये थामा है,
एक पल ये हाथ नहीं छोड़ा,
मुझ पर है ऋण का भार,
नहीं पाऊंगा मैं उतार,
तुम ही तो हो भगवन,
मेरे जीवन के आधार ॥
तेरे होते हुए सरकार,
नहीं हो सकती मेरी हार।
तुम ही तो हो भगवन,
मेरे जीवन के आधार ॥