Bhajan Name- Tere Len Den Ke Khate Mai Bhajan Lyric
तेरे लेने देने के खाते मे भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Aaditya Modi Sonu
Bhajan Singer- Sheetal Paandey
Music Label- Sheetal Paandey
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम
तेरे लेन देन के खाते में,
तेरे लेने देने के खाते मे,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए,
करने को तकाजा सांवरिया,
तू कभी तो मेरे घर आ जाए,
तेरे लेने देने के खाते मे,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए II
सारे जग वाले भी देखे,
तू घर में आता जाता है,
तेरे जैसे दीन दयालु की,
बहियों में मेरा खाता है,
मैं किससे मांग के लाता हूं,
ये दुनिया को भी नजर आए,
तेरे लेने देने के खाते मे,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए II
मेरे श्याम श्याम मेरे श्याम,
तेरा कर्जदार जो बन जाऊं,
तो रुतबा मेरा भी बढ़ जाए,
तेरी कृपा का ब्याज प्रभु,
मेरे रोम रोम पे चढ़ जाए
यूं डूब के तेरे कर्जे में,
जीवन मेरा भी सवर जाए,
तेरे लेन देन के खाते में,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए II
तेरे रोज ख्याल मैं बुनता हूं,
तू ही रहता मेरे विचारों में,
तू सारे जग में घूमे रे,
मैं रोज पढूं अखबारों में,
सोनू अब तेरी बारी है,
कभी तो ये भी खबर आए,
तेरे लेन देन के खाते में,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए II
तेरे लेने देने के खाते मे,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए,
करने को तकाजा सांवरिया,
तू कभी तो मेरे घर आ जाए,
तेरे लेने देने के खाते मे,
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️