Bhajan Name- Tere Milan Ki Lagi Lagan O MERE SANWARE Lyrics ( तेरे मिलन की लगी लगन ओ मेरे सांवरे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – RAVI CHOPRA
Bhajan Singer – SANDEEP BANSAL
Music Lable- T-SERIES
तेरे मिलन की लगी लगन,
ओ मेरे सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे,
कब तेरा बुलावा आएगा,
कब खाटू मुझे बुलाएगा,
रो रो पूछे मेरे नयन,
ओ सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे ।।
देखे – कब होगा तेरा दीदार।
भूल से कोई भूल हुई हो,
तो वो भूल भुला देना,
इस फागुन में श्याम मुझे भी,
संदेशा भिजवा देना,
अपने इस दीवाने को बाबा,
ना और सज़ा देना,
सपने में आकर मिलने की,
तुम तारीख बता देना,
तन मन धन अर्पण,
ओ मेरे सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे ।।
तू मिल जाये तो इस दिल का,
तुझको हाल सुनाना है,
तेरी जुदाई में दिन कैसे,
बीते तुझे बताना है,
बैठ के तेरे चरणों मे,
रो रो के तुझे रुलाना है,
पाना नही तुझको ओ बाबा,
तुझमे ही खो जाना है,
अब बस में नही है मन,
ओ मेरे सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे ।।
कोई दीवाना समझे तेरा,
कोई सुदामा कहता है,
देख के मेरा हाल ज़माना,
जाने क्या क्या कहता है,
मेरी तरफ तेरी करुणा का,
सागर क्यों नही बहता है,
करके मुझे बदनाम श्याम तू,
क्यू पर्दे में रहता है,
यूँ पत्थर दिल ना बन,
ओ मेरे सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे ।।
तेरे मिलन की लगी लगन,
ओ मेरे सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे,
कब तेरा बुलावा आएगा,
कब खाटू मुझे बुलाएगा,
रो रो पूछे मेरे नयन,
ओ सांवरे,
कब होंगे तेरे दर्शन,
ओ मेरे सांवरे ।।
इसे भी पढे और सुने-
-
-
-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स
-
-