Bhajan Name- Tere Naam Se Ae Shyam Mera Chal Raha Hai Kaam bhajan Lyrics ( तेरे नाम से ऐ श्याम मेरा चल रहा है काम भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Heera Soumy
Music Lable-
तेरे नाम से ऐ श्याम
मेरा चल रहा है काम
तेरे नाम के सहारे,
पहुंचेंगे गौलोक धाम,
तेरे नाम से ऐं श्याम,
मेरा चल रहा है काम।।
तेरे करम की दास्ताँ,
कैसे करूँ बयान,
कदमो को तेरे छोड़ कर,
जाना है अब कहाँ,
तेरा नाम लेते लेते,
हो ज़िन्दगी तमाम,
तेरे नाम से ऐं श्याम,
मेरा चल रहा है काम।।
तूने सँवारी सांवरे,
किस्मत संवर गई,
खुशबू तुम्हारे प्यार की,
रूह में उतर गई,
ऐसा पिलाया तूने,
मस्ती का एक जाम,
तेरे नाम से ऐं श्याम,
मेरा चल रहा है काम।।
तूने जो मुझको चुन लिया,
बंदगी मिली,
चैन और सुकून मिल गया,
ज़िन्दगी मिली,
ये इश्क़ है रब्बानी,
हम इसके हैं गुलाम,
तेरे नाम से ऐं श्याम,
मेरा चल रहा है काम।।
तेरे नाम से ऐ श्याम,
मेरा चल रहा है काम,
तेरे नाम के सहारे,
पहुंचेंगे गौलोक धाम,
तेरे नाम से ऐं श्याम,
मेरा चल रहा है काम।।
इसे भी पढे और सुने-