Bhajan Name- Teri Raza Mein Meri Raza Hai Bhajan Lyric
तेरी रजा में मेरी रजा है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Binnu Ji
Bhajan Singer- Sanjay Pareek
Music Label- Sanjay Pareek
तेरी रजा में मेरी रजा है, मजा ही मजा है,
तेरी रजा में मेरी रजा है, मजा ही मजा है,
तेरी रजा में… ॥
कहता है तुझको ये जग सारा,
हारे का सहारा,
दिल को हमारे लगता है प्यारा,
दर्शन तुम्हारा,
जिसने भी दिल से तुमको भजा है,
मजा ही मजा है,
तेरी रजा में ॥
तेरे भरोसे निश्चिंत है बाबा,
परिवार मेरा,
कण-कण में घर के महसूस होता,
तेरा बसेरा,
लहराती छत पर तेरी ध्वजा है,
मजा ही मजा है,
तेरी रजा में ॥
शरण में तुम्हारी जो भी है आया,
उसे अपना बनाया,
जिसने भी जैसा रिश्ता बनाया,
तुमने निभाया,
झूठे जगत को जिसने तजा है,
मजा ही मजा है,
तेरी रजा में ॥
तुझको समर्पित करता है ‘बिनु’,
जीवन ये अपना,
चरणों में तेरे विनती यही है,
सदा साथ रहना,
दरबार तेरा जहाँ भी सजा है,
मजा ही मजा है…
तेरी रजा में मेरी रजा है, मजा ही मजा है।
तेरी रजा में ॥