Bhajan Lyric- Sandeep Sharma ( Manuj )
Bhajan Singer-Rajni Rajasthani
Music Label-
बनके पिता भी संभाला मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम तू मेरा कौन है,
चल रही है जिंदगी ये तेरे नाम से,
जोड़ा तूने नाता है इस गुलाम से,
भाई है तू तू है सखा सब मेरा है तू,
तू ना मुझे दिखता मगर तू है रूबरू,
अपने साथ साथ में ही पाया है तुझे,
जब से मेरे दिल में हो तुम उतर गए।
सारे रिश्ते दुनिया के फीके पड़ गए।
तेरे सिवा कोई मुझे भाई नहीं कहीं।
सुनता है तू बातें मेरी होगा तू यहीं कहीं।
तुझ पे खुद से ज्यादा भरोसा है मुझे।
तेरे रहते जीवन में कोई ना कमी
बदली तूने खुशियों में आंखों की नमी
अब तो मनुज रोता नहीं हंसता है हर घड़ी
मुझको पता तुझको मेरी चिंता है बड़ी
इसलिए ही दर पे बुलाया है मुझे
मां की तरहा ही पाला मुझे,
बनके पिता भी संभाला मुझे,