Bhajan Name- Mera khatu Wala Shyam Bhajan Lyrics ( तुमको भूलूं अब नहीं नाथ दास पर ऐसी कृपा करो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Chetavni Pad Sangrah
Bhajan Singer-Udit Ji Maharaj
Music Label-
तुमको भूलूं अब नहिं नाथ,
दास पर ऐसी कृपा करो,
चढ़े रहो चित ऊपर कबहु,
टारे ना ही टरो,
विकल रहूं दर्शन बिनु तेरे,
ऐसी आग लगा दो मेरे,
जिंदा रह नहीं सकूं एक पल,
ऐसी लगन भरो,
चाहूं स्वर्ग नरक में डारो,
सुख चाहूं तो दुख मत टारो,
प्यारे लगते रहो मुझे तुम,
दूजी चाह हरो,
मामा कहे बालक अकुलावे,
ले गोदी झट हृदय लगावे,
आप अनंत जन्म की माता,
धीरज काहे धरो,
तुमको भूलूं अब नहिं नाथ,
दास पर ऐसी कृपा करो,