Bhajan Name- Umeed Se Aaya Tere Pass Bhajan Lyric
उम्मीद से आया तेरे पास भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Abhishek Sharma “Madhav”
Bhajan Singer- Kanika Grover
Music Label- Kanika Grover
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे॥
भटका हुआ राही हूँ बाबा,
मंजिल ना कोई ठिकाना मेरा,
तुम तो मेरे अपने बन जाओ,
दुश्मन है बना ये जमाना मेरा,
टूटे दिल की यही है अरदास,
टूटे दिल की यही है अरदास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे॥
कभी जुड़ ना सकूंगा मैं बाबा,
मेरे गम ने मुझे यूँ तोड़ा है,
थामा न किसी ने हाथ मेरा,
मुझे सबने अकेला छोड़ा है,
मेरे दुख का किया ना एहसास,
मेरे दुख का किया ना एहसास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे॥
हर दर पे मैं खाता ठोकर हूँ,
जाऊं तो भला मैं जाऊं कहाँ,
हालात पे हँसती दुनिया ये,
माधव मैं दुखड़े सुनाऊं कहाँ,
चाहे ले ले मेरी तू हर सांस,
चाहे ले ले मेरी तू हर सांस,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे॥
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
मुझे बस है तेरा विश्वास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे,
उम्मीद से आया तेरे पास,
प्रभु मेरी आस ना टूटे॥