Bhajan Name- Unchi Atari Wari Radhe Bhajan Lyric
नाचूंगी राधे मधुवन में भजन लिरिक्स
ऊँची अटारी वारी राधे भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Raj Anadi
Bhajan Singer- Sonia Sharma
Music Label- Pandit Sudhir Vyas
ऊंची अटारी वारी राधे,
विनती मेरी सुन लेना,
मर कर भी तेरा ब्रज ना छूटे,
इतनी कृपा कर देना II
मोहे वृंदावन को मोर बनईयो,
मेरो कुंजन में बसेरो कर दइयो,
तेरे नाम की दीवानी बन मैं,
नाचूंगी राधे मधुवन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में II
बंदर मोहे बनईयो वन को,
कूद कूद मैं दिखाऊं,
भिक्षुक बनईयो गोवर्धन को,
टूक मांग मैं खाऊं,
मोहे दूर अपने ब्रज से ना करियो,
थोड़ो ध्यान राधे मेरो भी रखियो,
तेरी छबि को बसा के मन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में II
सिर को मुकुट बनईयो मोहे,
मैं सरताज कहाऊं,
कुंडल मोहे बनईयो अपने,
कान की शोभा बढ़ाऊं,
मोहे अपने तन को चीर बनईयो,
मोहे यमुना जी को नीर बनईयो,
उस नीर की लहरें बन मैं,
नाचूंगी राधे मधुवन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में II
कंठी मोहे बनईयो ऐसी,
जो मीठी मैं बोलूं,
पायल मोहे बनईयो अपनी,
छन छन बजती डोलूं,
मोहे हाथों के कंगन तू बनईयो,
मोहे माथे का चंदन तू बनईयो,
तेरे मस्तक का तिलक बन मैं,
नाचूंगी राधे मधुवन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में II
फूल बनईयो मोहे गुलाब को,
माला में सज जाऊं,
पेड़ बनईयो मोहे मेंहदी को,
जो तेरे हाथ रचाऊं
मेरा दिल है तेरा ही दीवाना,
दे चरणों में अनाड़ी को ठिकाना,
मस्त होके मैं तो तेरी धुन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में,
नाचूंगी राधे मधुवन में II