Bhajan Name- ViraVandani Gyan Ki Devi Bhajan Lyrics ( वीणावादिनी ज्ञान की देवी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Pamela Jain
Bhajan Singer – Pamela Jain
Music Lable-
वीणावादिनी ज्ञान की देवी
अपनी दया बरसा देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
तर्ज – नाम है तेरा तारण हारा।
तू सारे संगीत सँवारे,
रागों में आभास तेरा,
साजो की आवाज तुझी से,
सारे सुरों में वास तेरा,
राग रागिनी मेरी सरगम,
इनको और खिला देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
ग्रंथो के हर एक पन्ने पर,
तू ही शब्द सजाती है,
कलम थमा के तू कवियों से,
प्यारे गीत लिखाती है,
चलती रहे बस मेरी लेखनी,
इतना योग्य बना देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
तेरी कृपा से कला निखरती,
रंग खिले तस्वीरों में,
तू सतरंगी जीवन कर दे,
रंग भरे तकदीरों में,
जग में ऊंचा नाम रहे माँ,
ऐसी युक्ति लगा देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
जब जब बोलूं कोई वाणी,
अमृत की बौछार लगे,
मधुर वचन हर मन को भाए,
वीणा की झंकार लगे,
कंठ बसो हे मात शारदे,
मीठे बोल सीखा देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
वीणावादिनी ज्ञान की देवी,
अपनी दया बरसा देना,
मेरे सिर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना,
ज्ञान की ज्योंति जगा देना।।
इसे भी पढे और सुने-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स