Bhajan Name- Vishwas Tumhi Pe Hai Meri Aas Pura Dena Bhajan Lyrics
विश्वास तुम्ही पे है मेरी आस पुरा देना भजन लिरिक्स |
Bhajan Lyric-Amit Dadheech
Bhajan Singer- Amit Dadheech
Music Label- Ardaas Bhakti
विश्वास तुम्ही पे है,
मेरी आस पुरा देना,
जग माया सागर है,
प्रभु मुझको बचा लेना II
विश्वास तुम्ही पे है,
प्रभु मुझको बचा लेना,
किसी से बया नहीं जो बातें,
वो भी आज बता दी तुमको,
गुनहगार अगर हुँ बाबा,
दे दे सजा दे मुझको,
सजा देके फिर माफ कर देना,
अब अपना दिल साफ कर देना II
नादानी करता हूं,
अफसोस भी करता हूं
तेरी आज्ञा मानने की,
मैं कोशिश करता हूं,
मेरे गुण की तरफ देखो,
अवगुण को भुला देना,
जग माया सागर है,
प्रभु मुझको बचा लेना II
प्रभु मुझको बचा लेना II
मेरे पाप मेरे ही हैं,
पर मैं तो तेरा हूं,
जन्मों से जन्मों तक,
भटका मैं अकेला हूं,
इस जन्म दया करके,
चरणों में जगह देना,
जग माया सागर है,
प्रभु मुझको बचा लेना II
प्रभु मुझको बचा लेना II
तेरे नाम की महिमा से,
मैं पार उतर जाऊं,
कीर्तन करते करते,
निज धाम पहुंच जाऊं,
श्याम मेरे श्याम श्याम मेरे श्याम ,
मेरे अंदर के तुमको,
तुम तक पहुंचा देना,
जग माया सागर है,
प्रभु मुझको बचा लेना II
प्रभु मुझको बचा लेना II
https://youtu.be/xlq2_N3JMqU?list=RDxlq2_N3JMqU
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️