Bhajan Name – VRINDAVAN DHAM HUME TO Bhajan Lyrics ( वृंदावन धाम हमें तो प्राणों से भी प्यारा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Baba Vichitra Bihari Das Ji
Bhajan Singer- Baba Vichitra Bihari Das Ji
Music Label- Baba Vichitra Bihari Das Ji
वृंदावन धाम हमें तो प्राणों से भी प्यारा है,
तीनों लोकों को रसिको ने वृंदावन पे वारा है,
वृंदावन धाम हमें तो प्राणों से भी प्यारा है,
तीनों लोकों को रसिको ने वृंदावन पे वारा है,
मैं भी बस जाऊं वहां,
मैं भी बस जाऊं वहां जहां यमुना किनारा है,
बहे प्रेम की धारा है,
जहां यमुना किनारा है बहे प्रेम की धारा है II
वृंदावन धाम हृदय है प्यारे कुंज बिहारी का,
वृंदावन मे राज है चलता मेरी श्यामा प्यारी का,
इन कुंज गलियों का,
इन कुंज गलियों का बड़ा सुंदर नजारा है,
सुख बरसे से अपारा है,
बड़ा सुंदर नजारा है सुख बर से अपारा है II
वृंदावन की लता पता भी राधे राधे गाती है,
वृंदावन की लीला प्यारी मेरे मन को भाती है,
ये दिल मेरा कहता है,
ये दिल मेरा कहता है नहीं कोई हमारा है,
वृंदावन में गुजारा है,
नहीं कोई हमारा है वृंदावन में गुजारा है II
धन वृंदावन धाम रंगीलो धन वृंदावन वासी है,
वृंदावन के रसिक धन्य जो श्यामा श्याम उपासी है,
ये चित्र विचित्र कहे,
ये चित्र विचित्र कहे पागल ने बिचारा है,
यही भक्ति का द्वारा है,
पागल बिचारा है यही भक्ति का द्वारा है II