Bhajan Lyric-Subhash Bose
Bhajan Singer-Devesh Kundan
Music Label-
जो हाल हमारा है
मिला जिनसे सहारा था
उन्हें हमने बिसारा है।
अब बिन उनके अपना
चलता ना गुजारा है।
चाहे संकट कोई भी
जीवन में आ जाए
हर मुश्किल का आसा
हल देकर वो जाए
टूटे हर प्राणी को
बाबा ने उबारा है
जीवन की नैया जो
तूफानों में डोले
धड़कन अपने दिल की
खाती है हिचकोले
पतवार जो थामे श्याम
मिल जाता किनारा है
मिला जिनसे सहारा था
उन्हें हमने बिसारा है
इससे पहले कि ये
लौ दीपक जी बुझ जाए
अपना हर कीमती पल
ना यूं ही व्यर्थ गवाए
जो समय गुजर जाता
ना आता दोबारा है
जब नींद खुली अपनी
हमने तब जाना है
बाबा के सिवा अपना
ना कोई ठिकाना है
सदा याद उन्हें रखना।
ये फर्ज हमारा है।
अब श्याम बिना अपना
चलता ना गुजारा है।
जिनसे सहारा था
उन्हें हमने बिसारा है।
🌟 Significance / Background
✨ Devotional Message
True devotion brings silent but powerful transformation. When God touches the heart, a person is no longer the same — inner peace replaces confusion, love replaces emptiness, faith replaces fear, and the soul begins to feel complete.
God doesn’t always change situations, but He surely changes hearts.