Bhajan Name- Bihari Aate Jate Tere Charnan Ki Raj Pau Bhajan Lyric
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- NANDLAL CHHANGA
Bhajan Singer- NANDLAL CHHANGAa
Music Label- NANDLAL CHHANGA
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ,
श्री राधे गाते गाते बस तेरा ही हो जाऊँ,
यमुना किनारे बैठा तेरे गुण गाऊ,
युगल किशोर तोपे वारी वारी जाऊँ,
वैकुठ को मैं सपने ना चाहूँ,
वृंदावन की लता बन जाऊँ,
तेरे बिना ओ श्यामा ना रह पाऊँ,
दास बना ले और कछु नहीं चाहूँ,
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ,
श्री राधे गाते गाते बस तेरा ही हो जाऊँ II
पल पल राधा रमण तुझको निहारूँ,
मदन मोहन तुम्हें माखन खिलाऊँ,
राधावल्लभ तेरे गुण गाऊँ,
वृंदावन को ना भूल पाऊँ,
अष्टसखियन सी सेवा करा दे,
श्री राधा राधा नाम दिला दे,
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ,
श्री राधे गाते गाते बस तेरा ही हो जाऊँ II
गिरधारी गोवर्धन धारी,
बाँके बिहारी मैं जाऊँ वारी वारी,
गोपीनाथ जी तेरे गुण गाऊँ,
गोविंद देव का भक्त कहाऊँ,
व्रजवासी सा भाव जगा दे,
श्री राधा मोहे श्याम मिला दे,
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ,
श्री राधे गाते गाते बस तेरा ही हो जाऊँ II
बिहारी आते जाते तेरे चरणन की रज पाऊँ,
श्री राधे गाते गाते बस तेरा ही हो जाऊँ II