Bhajan Name- Jiwan Sara Beeta Jaye Shyam Na Aaye Re Bhajan Lyric
जीवन सारा बीता जाए श्याम ना आए रे भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Rasika Pagal ji Maharaj
Bhajan Singer- Chitra Vichitra Ji Maharaj
Music Label- Chitra Vichitra Ji Maharaj
दोहा- जीवन की शाम आई,
पर श्याम नहीं आए,
बैठा घूम उनकी राह में,
मैं पलकें बिछाए II
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II
पल पल जाए छिन छिन जाए,
कैसे करूं मैं हाय,
पल पल जाए छिन छिन जाए,
कैसे करूं में हाय,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II
तेरे बिन कई बीती रे सदियां,
आजा प्राण प्यारे,
तड़पत ही दिन रहन गुजारू,
नैनन बहे पनारे,
ओ प्यारे नैनन बहे पनारे,
प्यारे नैनन बहे पनारे,
थके नहीं दिन रैन तेरे बिन,
सारी रात जगाए,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II
श्याम सलोनी सांवरी सूरत,
ने क्या जादू किया,
तुझसे मिलने को मनमोहन,
तड़प तड़प के जिया,
मोहन तड़प तड़प के जिया,
मोहन तड़प तड़प के जिया,
एक झलक दिखला जा अब तो,
दिल मेरा घबराए,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II
जीवन में बस एक तमन्ना,
एक बार तो आजा,
लगी विरह की आग बुझा जा,
नैनन बीच समा जा,
प्यारे नैनन बीच समा जा,
प्यारे नैनन बीच समा जा,
पल पल याद सताए तेरी,
दिल में दर्द जगाए,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II
ढूंढ ढूंढ कर हार थका में,
पैरों पड़ गए छाले,
मुझ जैसे पागल को अब तो,
आकर गले लगा ले,
प्यारे आकर गले लगा ले,
मोहन आके गले लगा ले,
दर्द को क्या जाने ये दुनिया,
वाले हंसी उड़ाए,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
नींद ना आए रे चैन ना आए रे,
जीवन सारा बीता जाए,
श्याम ना आए रे II