Bhajan Name – Kar Do Kripa Hey Maharani Bhajan Lyrics ( कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Chandra Prakash
Bhajan Singer-Khushboo Jain
Music Label- Affection Music
कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ,
दीदार हो तेरा मुझको ये आस लेके आई हूँ,
कर दो दया हे राधा रानी तेरी याद लेके आई हूँ,
कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ,
इस जीवन की जलती ज्योत में बाती हो राधा नाम की,
हर श्वांस पे राधा नाम हो हर श्वांस हो राधा नाम की,
अब तेरा ही बस सहारा है तेरा नाम लेके आई हूँ,
कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ,
आई हूँ ख़ाली हाथ मैं कुछ भी नहीं है साथ में,
तुझसे नहीं मैं कुछ माँगूँ बस रखले तू अपने पास में,
एक आस है तेरी मुझको बस आस लेके आई हूँ,
कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ,
मैंने सुना है इस जग के मालिक भी तेरे सहारे हैं,
जो हरते है सबके दुख सारे वो हरि भी तुझसे हारे है,
मैं भी तो जाग से हारी हूँ सब हार के मैं आई हूँ,
कर दो कृपा हे महारानी फ़रियाद लेके आई हूँ,
दीदार हो तेरा मुझको ये आस लेके आई हूँ,
कर दो दया हे राधा रानी तेरी याद लेके आई हूँ,