Bhajan Name- Khatu Ka Sardaar Lyrics
खाटू का सरदार भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Nirmal Jhunjhunwala
Bhajan Singer- Sanjay Mittal
Music Label- Sanjay Mittal
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार,
तेरा बिगाड़े कौन उसका जब है साथ,
उसकी ही दुनिया है उसकी ही सरकार,
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार ।।
सांवरे से करके रख ले तू गठजोड़ा,
जीवन में तेरे फिर ना आए रोड़ा,
रुख इसका जो मोड़ा, ना होगा कभी तोड़ा,
मान ले तू मेरी बात, सच कहता हूँ यार,
समझ ले… जो ध्याएगा, दिल से बुलाएगा,
उसके ये गुलशन को कर देगा गुलजार
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार ।।
जग जाने हारे का तो यही सहारा,
श्याम ने कभी किसी को नहीं नकारा,
ये ऐसा है दातार, जाने है सब संसार,
खोल के लुटाता दोनों हाथों से भंडार,
समझ ले… नैया थमा इसको, क्यों डोले मझधार,
क्यों ना तू माने है यही खेवनहार
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार।।
हीरे-मोती पास किसी के, एक लंगोटी,
दूध-मलाई खाए कोई, सूखी रोटी,
है इसकी ये माया, जो जाने वो पाया,
ये भजनों पे है रीझे और भावों पे बिक जाए।
समझ ले… निर्मल ये धारा जो प्रेम की बहती है,
पीकर उस धारा को हो जा भव से पार,
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार ।।
क्यों तू घबराता है, क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार,
तेरा बिगाड़े कौन, उसका जब है साथ,
उसकी ही दुनिया है, उसकी ही सरकार,
क्यों तू घबराता है क्यों तू डरता यार,
संग में जो है तेरे खाटू का सरदार ।।
।। जय जय बाबा श्याम ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze