Bhajan Name- Kheencho Kheencho Re Rath Jagannath Ji Ko bhajan Lyrics ( खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Amit Kumar Richhariya
Bhajan Singer – Madhavas Rock Band
Music Label- Madhavas Rock Band
खीचो खीचो रे…
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को,
संग लेकर सभुद्रा बलराम जी को,
निकले हैं प्रभु जग कल्याण को,
कर लो दर्शन नीलाचल श्याम जी को,
खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे
खीचो खीचो ll
प्रेम सुधा अमृत बरसाते हैं,
महाप्रभु हर तरफ़ कृपा लुटाते हैं,
वो करुणा निधान करुणा के सागर हैं,
जो सारे जग के स्वामी कहलाते हैं ll
हर लो हर लो रे
हर लो हर लो रे,
संकट सारे जीव को
मन में भर दो सबके भक्ति की प्रीत को,
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को,
संग लेकर सभुद्रा बलराम जी को ll
ये काया जग मोह माया में जकड़ी,
डोर प्रभु अब तेरे रथ की है पकड़ी,
बड़े बड़े प्रभु तेरे नयन प्यारे,
जगन्नाथ प्रभु तुम जग के रखवारे ll
देख नैनों से
देख नैनों से कर दो उद्धार सभी को,
जीवन कर डाला ये समर्पण तुम्हीं को,
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को,
संग लेकर सभुद्रा बलराम जी को ll
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को,
संग लेकर सभुद्रा बलराम जी को,
निकले हैं प्रभु जग कल्याण को,
कर लो दर्शन नीलाचल श्याम जी को,
खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे
खीचो खीचो ll