किसी का तुम्हे जब सहारा ना हो भजन लिरिक्स

Bhajan Name- kisi ka tumhe jab sahara na ho Bhajan Lyrics ( किसी का तुम्हे जब सहारा ना हो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – 
Bhajan Singer – Sanjay Mittal Ji
Music Lable- SCI

किसी का तुम्हे जब सहारा ना हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा ना हो,
आ जाना तब तुम शरण में मेरी,
मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा,
तुम्हारे लिये,
किसी का तुम्हे जब सहारा न हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा न हो ।।

तर्ज – कोई जब तुम्हारा।

मिले जो जमाने की ठोकर तुम्हे,
उठाकर गले से लगा लूंगा मैं,
जो रुसवा करे तेरे अपने तुझे,
तो सम्मान तुझको दिलाऊंगा मैं,
जो गर्दिश में तेरा गुजारा ना हो,
भटकना भी तुझको गवारा ना हो,
आ जाना तब तुम शरण में मेरी,
मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा,
तुम्हारे लिये,
किसी का तुम्हे जब सहारा न हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा न हो ।।

अकेले नहीं तुम ही संसार में,
है तुम से कई मेरे दरबार में,
ना छोडूंगा तुझको मैं मझदार में,
मिला लूंगा अपने ही परिवार में,
अगर तू किसी का दुलारा न हो,
किसी की भी आँखों का तारा न हो,
आ जाना तब तुम शरण में मेरी,
मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा,
तुम्हारे लिये,
किसी का तुम्हे जब सहारा न हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा न हो ।।

दुखी दीन हीनो की मुस्कानो में,
मेरा रूप तुझको नजर आएगा,
जो इंसानियत न हो इंसान में,
वो जानवर ही तो कहलायेगा,
किसी ने तुझे गर सवारा न हो,
तेरी गलतियों को सुधारा न हो,
आ जाना तब तुम शरण में मेरी,
मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा,
तुम्हारे लिये,
किसी का तुम्हे जब सहारा न हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा न हो ।।

किसी का तुम्हे जब सहारा ना हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा ना हो,
आ जाना तब तुम शरण में मेरी,
मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा,
तुम्हारे लिये,
किसी का तुम्हे जब सहारा न हो,
जहाँ में कोई जब तुम्हारा न हो ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version