कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
खुश किस्मत है मेरी इनको रिझा रहा हु
कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
भावो के समंदर में जिस ने मुझे तिराया
उनके दिए ही भावो में उनको डूबा रहा हु
कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
थोड़ा सा क्या सजाया मन में गुमान आ गया
जिसने मुझे सजाया उसको सजा रहा हु
कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
सुनलो एह दुनिया वालो अंदर की बात है ये
वो बीज बो रहा है और फल मैं खा रहा हु
कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
इनकी कृपया का वरनन ग्रंथो में भी न हो सका
शुभम रूपम जो भी सुना वो गुन गुना रहा हु
कृपया को क्या मैं गाऊ कृपया से गा रहा हु
BHAJAN SINGER–SHUBHAM AND RUPAM
-
तूने मुझे अपनाया तेरी मेहरबानी भजन लिरिक्स