Bhajan Name- Kyon Der Lagata Hai Bhajan Lyric
क्यों देर लगाता है कृपा बरसाने में भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Jayant Sarda “Jitu”
Bhajan Singer- Arpita Pandit Geete
Music Label- Arpita Pandit Geete
क्यों देर लगाता है,
कृपा बरसाने में,
क्या रोक रही तुमको,
मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है,
कृपा बरसाने में,
क्या रोक रही तुमको,
मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है ॥
तेरी नजरों में पलते,
इतना तो पता हमको,
फिर बूंद-बूंद तरसें,
इतना ना सता हमको,
आता क्या मजा तुमको,
मुझको तरसाने में,
आता क्या मजा तुमको,
मुझको तरसाने में,
क्या रोक रही तुमको,
मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है,
कृपा बरसाने में,
क्या रोक रही तुमको मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है… ॥
बड़ी आस लगा के,
आता हूँ तेरे दर पे,
तू गले लगाएगा,
इस भीड़ से हटकर के,
क्या फुर्सत नहीं तुमको,
या अटका जमाने में,
क्या फुर्सत नहीं तुमको,
या अटका जमाने में,
क्या रोक रही तुमको,
मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है,
कृपा बरसाने में,
क्या रोक रही तुमको मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है… ॥
तू दीन दयालु है,
थोड़ा रहम दिखाओ ना,
मुझसे नालायक को,
लायक तो बनाओ ना,
जीतू को क्यों फंसाया है,
झूठा धन कमाने में,
जीतू को क्यों फंसाया है,
झूठा धन कमाने में,
क्या रोक रही तुमको,
मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है,
कृपा बरसाने में,
क्या रोक रही तुमको मुझको अपनाने में,
क्यों देर लगाता है… ॥