Bhajan Name- Lado Bhajan Lyric
लाडो भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Pradeep aggarwal Aashirwad ji
Bhajan Singer- Abhishek Nama
Music Label- Abhishek Nama
भाई की लाडो, माँ की दुलारी, पापा का अभिमान,
कैसे भुला पाएँगे बिट्टो,
बचपन का वो प्यार,
भाई की लाडो, माँ की दुलारी, पापा का अभिमान,
कैसे भुला पाएँगे बिट्टो,
बचपन का वो प्यार,
तेरे बिना सब सूना होगा, घर,
आँगन और द्वार,
तुझसे ही बाबुल की इज़्ज़त…
तुझसे ही बाबुल की इज़्ज़त,
रखना सदा संभाल।
बाबुल का घर जन्मभूमि है,
कर्मभूमि ससुराल,
दोनों कुल की लाज लाडली,
रखना सदा संभाल,
बाबुल का घर जन्मभूमि है,
कर्मभूमि ससुराल… ॥
सास-ससुर माँ-बाप हैं तेरे,
ननद बहन के समान,
भाई के जैसे देवर-जेठ हैं,
रखना उनका मान,
सास-ससुर माँ-बाप हैं तेरे,
ननद बहन के समान,
भाई के जैसे देवर-जेठ हैं,
रखना उनका मान।
सबकी दुलारी बनकर रहना,
इसी में है सम्मान,
इस चौखट से उस चौखट तक…
इस चौखट से उस चौखट तक,
रखना जी को संभाल।
बाबुल का घर जन्मभूमि है,
कर्मभूमि ससुराल… ॥
ध्यान रहे कोई बात वहाँ की,
यहाँ ना आने पाए,
जीत ले सबके मन को ऐसे,
सब तेरे हो जाएँ,
ध्यान रहे कोई बात वहाँ की,
यहाँ ना आने पाए,
जीत ले सबके मन को ऐसे,
सब तेरे हो जाएँ,
निर्मल जल के जैसे सबके,
मन में तू बस जाए,
आशीर्वाद यही है मेरा…
आशीर्वाद यही है मेरा,
तू रहना खुशहाल।
बाबुल का घर जन्मभूमि है,
कर्मभूमि ससुराल… ॥
बन्नो रे बन्नो मेरी चली ससुराल को,
अँखियों में पानी दे गई,
दुआ में मीठी गुड़धानी दे गई,
प्यारी गुड़िया तेरा परदेसिया,
जोड़ी आसमानी हो गया,
शगुन पे देखो सदमानी हो गई,
अब आँगन से उड़ने वाली है,
बाबुल का घर छोड़ पिया घर जाने वाली है।
धीरे-धीरे पराई हो जाएगी,
बड़ी याद आएगी, बड़ी याद आएगी,
बड़ी याद आएगी, बड़ी याद आएगी… ॥