Bhajan Name- Meetha Meetha Swaad Khatu Ke Pani Ka Lyrics
मीठा मीठा स्वाद खाटू के पानी का भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Sushil Kumar
Bhajan Singer- Raju Mehra
Music Label- Saawariya
श्याम नाम के आगे फीका,
लगे शहद का घोल,
नाम यही है सबसे मीठा,
नाम यही अनमोल,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का,
मिश्री से मीठा नाम है,
मेरे शीश के दानी का,
मिश्री से मीठा नाम है,
मेरे शीश के दानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II
खाटू की माटी है चंदन,
इस धरती को करिए वंदन,
बाबा की चौखट चूमिए,
ये दर है दानी का,
बाबा की चौखट चूमिए,
ये दर है दानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II
नाम है बाबा का हर घर में,
आज प्रेमियों दुनिया भर में,
चर्चा है केवल सांवरे की,
अमर कहानी का,
चर्चा है केवल सांवरे की,
अमर कहानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II
राजस्थान की पावन भूमि,
अंबर ने झुकझुक कर चूमी,
दुनिया में नाम है देवता,
इस राजस्थानी का,
दुनिया में नाम है देवता,
इस राजस्थानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II
श्याम रंग में रंग जा प्यारे,
कट जाएंगे संकट सारे,
दुनिया में नहीं कोई कांट है,
राजू की वाणी का,
दुनिया में नहीं कोई कांट है,
राजू की वाणी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का,
मिश्री से मीठा नाम है,
मेरे शीश के दानी का,
मिश्री से मीठा नाम है,
मेरे शीश के दानी का,
है मीठा मीठा स्वाद बड़ा,
खाटू के पानी का II