Bhajan Name- Tere Siva Kahan Me Jaaun Lyrics
तेरे सिवा कहां मैं जाऊं भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Honey Tomar Khadana
Bhajan Singer- Honey Tomar Khadana
Music Label- Honey Tomar Khadana
दोहा- ये जो अपना सब कुछ छोड़ के आ रहे हैं,
लगता है जग से मुख मोड़ के आ रहे हैं,
तोड़ के रिश्ते दुनियादारी से,
अब शिवा से नाता जोड़ने आ रहे हैं II
जनम जनम तेरा दास रहूं,
बस लिख दो यही कहानी,
दिन भर झूमे मन मस्ती में रातें हो दीवान,
दिन भर झूमे मन मस्ती में रातें हो दीवानी,
छोडूं महल अटारी और जग की माया,
क्यों और कहीं अब जाऊं
जब दर तेरा है भाया,
क्यों और कहीं अब जाऊं,
जब दर तेरा है भाया,
तेरे सिवा कहां मैं जाऊं,
अब शिवा शिवा मैं गाऊं,
तेरे सिवा कहां मैं जाऊं,
अब शिवा शिवा मैं गाऊं II
एक एक सांस तेरा नाम पुकारे,
चले जा रहे हैं हम तो तेरे सहारे,
चाहे गिराले या तू संभाले,
ये जिंदगानी अब है तेरे हवाले,
ये जिंदगानी अब है तेरे हवाले,
डूबा रहूं मैं चाह में तेरे,
पास बुला ले चरण से लगा ले,
हवाएं भी सुनाए मुझे तेरी ही सदाएं,
ये नदियों की लहरें बस तेरे गीत गाए,
ये नदियों की लहरें बस तेरे गीत गाए,
तेरे सिवा कहां मैं जाऊं,
अब शिवा शिवा मैं गाऊं,
तेरे सिवा कहां मैं जाऊं,
अब शिवा शिवा मैं गाऊं II
ऐ गंगधारी जटा धारी नीलकंठ त्रिपुरारी,
संकट के अब बादल छाटो,
विपदा मुझ पर है भारी,
जन्म जन्म से बाट जो रही,
अखिया दरश की है प्यासी,
कैलाश पर मुझे बुला ले,
यह खुद आजा कैलाशी II
दोहा – हमें गरज नहीं ये दुनिया किसी के साथ रहे,
हमें गरज नहीं ये दुनिया किसी के साथ रहे
बस मैं तेरे साथ रहूं तू मेरे साथ रहे II