Bhajan Name- Meri Maa Hai Na Sambhal Legi Bhajan Lyric
मेरी मां है ना संभाल लेगी भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Kanishk Sahar
Bhajan Singer- Shaan Lochan Singh
Music Label- Shaan Lochan Singh
तेरे चरणों में सर को झुका के,
जीना सीखा है सर को उठा के,
उतने तारे नहीं हैं गगन में,
प्रेम जितना है मां तेरे मन में,
विपदाओं से, दुविधाओं से,
जीवन की सब चिंताओं से,
मेरी मैया निकाल लेगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी ॥
मैं लगाकर के शर्त आसमां से,
बैठ जाता हूँ कदमों में मां के,
सब तो आधा-अधूरा यहां है,
पूर्ण है कुछ अगर तो वो मां है,
चाहे कितना हार विकट हो,
चाहे कैसा भी संकट हो,
मेरी मैया टाल देगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी ॥
रास्तों में पांव मेरे अब नहीं हैं लड़खड़ाते,
छू लिया जो मैया मैंने तेरे पांव को,
मुश्किलों की धूप से भी मुझको कोई डर नहीं है,
तेरे आंचल की बस छांव हो,
जग की सारी पीड़ाओं से,
राहों की सब बाधाओं से,
मेरी मैया निकाल लेगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी,
मेरी मां है ना संभाल लेगी ॥