Bhajan Name – Radha Gori Gori Bhajan Lyrics ( मिल गई एरी सखी मोहे राधा गोरी गोरी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Navdeep Panchal Shubh
Bhajan Singer-Mohit Lalwani & Maanya Arora
Music Label- Times Music Spiritual
कैसे मिल गई
श्याम सलोने
तोहे राधा गोरी गोरी
छोटा सा तू है तू लाला
कौन सा तूने जादू डाला
कैसे तेरे प्रेम में पड़ गई
सबसे सुंदर ये सुर वाला
प्रेम ने प्रेम के रंग में रंग के
बांधी प्रेम की डोली
ऐसे मिल गई एरी सखी
मोहे राधा गोरी गोरी
तेरे नैनों में टेढ़ापन
मेरी राधा में भोलापन
तुझसे प्यारा राधे राधे
नाम से गूंजे राधे वृंदावन
धीरे धीरे पूछ गुजरिया
है ये कहानी कोरी
ऐसे मिल गई एरी सखीरी
मोहे राधा गोरी गोरी
प्रेम में डूबा मैं तो राधा के
डोलू आगे पीछे मैं राधा के
सखी मारे ताने मोहे काला माने
मैं ना जाने यही मानू
प्रेम में डूबा मैं तो राधा के
श्याम हृदय में मस्ती राधे
श्याम की सारी शक्ति राधे
दूर नहीं रह सकती राधे
कान्हा से शण कर
श्याम को मन में माखन लाए
श्याम के संग में रास रचाए
नाम में कान्हा के जुड़ जाए
राधे श्याम बनकर
श्याम रंग में रंग गई राधे
श्याम की श्यामा बन गई राधे
राम श्याम ही नैन में
अब और कछु ना देखे राधे
हर धड़कन में श्याम के
मन में गूंजे श्री राधे
जय जय श्री राधे
जय जय श्री राधे
ऐसे मिल मिल गई
मेरी सखी मोहे राधा गोरी गोरी