Bhajan Name- Rang Rangila Fagan Aaya Bhajan Lyric
रंग रंगीला फागण आया भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Alok Gupta (Mohit)
Bhajan Singer- Mayank Aggarwal
Music Label- Yuki
रंग रंगीला फागण आया,
झूम रहा संसार है,
रंग रंगीला फागण आया,
झूम रहा संसार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है II
खूब सजा दरबार है,
खूब सजा सरकार है,
सिंहासन पर बैठा हुआ,
हस रहा लखदातार है
स्वर्ग के जैसे लगे नज़ारा,
इतर की फुहार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है II
दूर दूर से दीवाने,
खाटू नगरी आये हैं,
रींगस से पैदल चलकर,
संग निशान लाये हैं,
चारो दिशाओं में बाबा की,
गूँज रही जयकार है
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है II
ढोल नगाड़े चंग बजे,
गा रहे सभी धमाल है,
पिचकारी है हाथ में,
उड़ रहा रंग गुलाल है,
कहता मोहित प्रेम रंग का,
ऐसा ये उपहार है
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️