श्याम नैया भी है श्याम माझी भी है भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Shyam Naiya Bhi hai Shyam Manjhi Bhi hai Bhajan Lyrics ( श्याम नैया भी है श्याम माझी भी है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Sonu (Aditya Modi)
Bhajan Singer – Rajni Rajasthani
Music Lable- Rajni Rajasthani

श्याम नैया भी है,
श्याम माझी भी है,
वो दयालु भी है,
और मिजाजी भी है ।।

श्याम पालक भी है,
श्याम तारण भी है,
श्याम कारण भी है,
और निवारण भी है,
श्याम पग पग पे है,
श्याम कण कण में है,
श्याम है प्रेम में,
और समर्पण में है,
श्याम हारे हुए की,
कहानी में है,
श्याम हर आँख से,
बहते पानी में है ।।

श्याम है गीत भी,
श्याम है राग भी,
श्याम शीतल भी है,
श्याम है आग भी,
श्याम है मौन भी,
श्याम है शोर भी,
श्याम दातार है,
श्याम चितचोर भी,
श्याम महफ़िल में है,
श्याम तन्हाई में,
श्याम अर्जी में है,
श्याम सुनवाई में,
श्याम ममता भी है,
श्याम फटकार भी,
श्याम ही दर्द है,
श्याम उपचार भी ।।

श्याम कार्तिक के रोशन,
उजालों में है,
श्याम फागण की उड़ती,
गुलालों में है,
श्याम भक्तों के उलझे,
सवालों में है,
श्याम प्रेमी के पैरों के,
छालों में है,
श्याम दरबार के,
हर सवाली में है,
श्याम भजनों में है,
श्याम ताली में है,
श्याम रजनी की हर,
मुस्कराहट में है,
श्याम सोनू की हर,
एक लिखावट में है ।।

श्याम नैया भी है,
श्याम माझी भी है,
वो दयालु भी है,
और मिजाजी भी है ।।

इसे भी पढे और सुने- 

        1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
        2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
        3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
        4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
        5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
        6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
        7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
        8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
        9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
        10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
        11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
        12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
        13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
        14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
        15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
        16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
        17. दो पल भजन लीरिक्स
        18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version