Bhajan Name- Tere Ek Kadam Par Main Sau Kadam Badhunga Lyrics
तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा लिरिक्स
Bhajan Lyric-Alok Gupta “Mohit”
Bhajan Singer- Babli Sharma (Bhatinda)
Music Label-
विश्वास तू कर मुझपे तुझे जीत दिलाऊंगा,
तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा II
सुख दुःख तो जीवन में आएंगे जाएंगे,
कभी तुझे हंसाएंगे कभी तुझे रुलायेंगे,
तू चिंतन कर मेरा मैं चिंता मिटाऊंगा,
तू चिंतन कर मेरा मैं चिंता मिटाऊंगा,
तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा II
दुनिया क्या कहती है इससे तू ना डरना,
बस नेक नियत से तू हर एक करम करना,
तू प्रेम बढ़ा मुझसे मैं प्रेम लुटाऊंगा,
तू प्रेम बढ़ा मुझसे मैं प्रेम बढ़ाऊंगा,
तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा II
तू सौंप दे सब मुझको इतना सा कहना मान,
मेरी राह पे चलता चल हो जायेगा कल्याण,
भजनो से कर मोहित, अनमोल बनाऊंगा,
भजनो से कर मोहित, अनमोल बनाऊंगा,
तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा II